क्रांतिकारियों ने अपने लिए नही, अपनों के लिए गर्दन कटाई : सत्यभान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनौस ने मनाई शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 113वी जयंती

अयोध्या। भारत के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 113 वी जयंती पर नगर निगम प्रांगण में शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, शहीद तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, के नारे लगाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी व संचालन मण्डल प्राभारी कामरेड वीनोद सिंह ने किया। जयंती में उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुये संगठन के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा “क्रांतिकारियों ने अपने लिए नही,अपनों के लिए गर्दन कटाई”शहीदे आजम भगत सिंह एक बौधिक क्रांतिकारी थे। आज देश में जिस तरह किसानों और मजदूरों व आम आदमी का शोषण हो रहा है ऐसे आजाद भारत की कल्पना भगत सिंह ने नही की थी।शहीदे आजम भगत सिंह ने संपूर्ण आजादी की बात की थी। वो शोषण मुक्त समाज और किसानों मजदूरों के हितों के समर्थक थे। साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अंग्रेजी हुकूमत को देश से भगाया।भगतसिंह क्रांतिकारी के साथ साथ लेखक,विचारक व बहुत अच्छे संगठन करता थे।इसलिए आज युवाओं एकजुट होकर युवा विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हो जाना होगा।बरिष्ठ नेता कामरेड राजेश नन्द ने कहा की भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करके व उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों रास्तों पर चलकर की उनके सपनों के भारत का निर्माण किया जा सकता है।इसी के साथ कामरेड राजेश नन्द ने क्रांतिकारी गीत भी “मेरी कलम मेरे जजबातों से वाकिफ है,मैं इश्क भी लिखता हूं तो इंकलाब लिख जाता है”सुनाया।कार्यक्रम का संचालन जनौस मण्डल प्राभारी कामरेड वीनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी ने कहा कि आज शहीदे आजम का जन्मदिवस अयोध्या जिले में 5 यूनिट जानाबाजार प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड शेरबहादुर शेर,बीरमपुर गौहानिया में जिलाउपाध्यक्ष कामरेड आलोक पाठक,नानशाबजार में कामरेड रेखा धुरिया के नेतृत्व में मनाया गया।
कार्यक्रम में कामरेड रामदुलारे,कामरेड रामवती,कामरेड प्रभावती,बीकापुर जनौस प्राभारी कामरेड बालकृष्ण यादव,कामरेड अजय श्रीवास्तव बाबा,शिवकुमार श्रीवास्तव,छात्र नेता कामरेड अनुराग यादव,सत्यम विश्कर्मा,माकपा नेता कामरेड अशोक यादव,कामरेड रामजी तिवारी,विवेक यादव,कामरेड महावीर पाल आदि दर्जनों युवा साथी मौजूद रहे है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya