अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रखर वक्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा मनाई गई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। पंडित दीनदयाल के जयंती स्मरणार्थ क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री एवं एकात्म प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश के संयोजक त्रयम्बक तिवारी के साथ सह संयोजक एवं क्षेत्रीय संयोजक ट्रस्ट समन्वय विभाग ई. रवि तिवारी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये संदेश दिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस प्रकार के राजनैतिक शुचिता एवं राष्ट्रीय चिंतन से ओतप्रोत विचार की थाती हमें सौंपी है। उसका संवर्धन एवं संयोजन हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हम सभी कार्यकर्ता उन्हीं विचारों को अपने हृदय में संजोये अहर्निश कार्यरत हैं स उन्होंने कहा कि विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को प्रथम व्यक्ति के समकक्ष लाने के लिए श्री उपाध्याय जीवन भर संघर्षरत रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जन संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके इस योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर ई. रवि तिवारी, राकेश जायसवाल, महेश उपाध्याय, अशोक कुमार, राहुल, राघवेंद्र प्रताप तिवारी, पुष्कर दत्त तिवारी, हरीश श्रीवस्तव,अशोक तिवारी, मोहित, महेश उपाध्याय, आशीष भारती आदि गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयन्ती
12
previous post