फैजाबाद। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बनायी गयी नीतियों और संचालन तरीकों से व्यापारियों में हताशा व्याप्त है। व्यापारी अपना व्यवसाय जीएसटी आदि व्यवस्था में सुचारू रूप से नहीं कर पा रहा है। व्यापारी हित के मुद्दों को लेकर मोती झील कानपुर में 8 अप्रैल को प्रदेश व्यापी व्यापारी अधिकार रैली का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अवन्तिका सभागार में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने पत्रकार वार्ता के दौरान दिया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी का जब निर्धारण हुआ तो एक टैक्स की बात प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री ने बड़ी मजबूती से कही थी। प्रदेश सरकार मण्डी शुल्क व केन्द्र सरकार के एक देश एक टैक्स के झूंठे वादे को चिढ़ा रहा है। बिना तैयारी के लागू ई-वेव बिल भी धड़ाम हो गया है जिससे व्यापारियों को हजारों करोड का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से हम 19 सूत्रीय मांग सरकार के सामने रखेंगे। यदि व्यापारी हित की मांगे सरकार पूरी नहीं करती तो आन्दोलन को तेज कर दिया जायेगा। पत्रकार वार्ता में के.के. गुप्ता, सज्जन लाल गुप्ता, शशी प्रकाश मिश्रा, नन्दू गुप्ता, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, अनुज सागर, विजय मेहता, नरेश अग्रवाल, मो. यासीन, राजेश सोनी, कृष्ण कुमार गुप्ता, डा. महेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। इसके पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।