भरतकुण्ड महोत्सव का डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 नृत्य संगीत से सराबोर रहेगा भरतकुण्ड महोत्सव

फैजाबाद। हिन्दू नववर्ष आगमन पर नन्दीग्राम में आयोजित होने वाले चार दिवसीय भरतकुण्ड महोत्सव का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 20 मार्च को अपरान्ह 3 बजे करेंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद लल्लू सिंह जहां करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथियों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक शोभा सिंह चैहान, अमित सिंह चैहान, लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला शामिल होंगे। भरत कुण्ड महोसत्सव समिति व श्री भरत यूथ वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में महोत्सव होगा।

आयोजन समिति के संयोजक सतीश पाण्डेय व सचिव अंजनी पाण्डेय  ने संयुक्त रूप से यह जानकारी अवन्तिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया। उन्होंने बताया कि आचार्य मनोज दीक्षित के संरक्षण में होने वाले इस महोत्सव में विश्व शांति महायज्ञ, पौधरोपण, कवि सम्मेलन, फरवाही नृत्य, फूलों की होली, मयूर नृत्य, ब्रज व अवधी लोक संगीत के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का समापन 23 मार्च को होगा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या मंडल के पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा, 110 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं पर मंथन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya