जिला पंचायत सदस्य के पुत्री की चाकू व गोली मारकर हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

गोसाईगंज। जिला पंचायत सदस्य राम अजोर निषाद की 17 वर्षीय पुत्री गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मार कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की गुत्थी काफी उल्झी हुई है। पता चला है कि आरोपी युवक पहले आत्महत्या कर रहा था। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वेनवा गांव के मजरे रामपुर बुजुर्ग निवासी जिला पंचायत सदस्य राम अजोर निषाद की 17 वर्षीय पुत्री सुमन को गुरुवार की शाम लगभग 4ः30 बजे घर पर ही एक युवक ने पहले चाकू से हमला किया इसके बाद तमचे से गोली मारकर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। हमलावर युवक को भागते समय पड़ोस के गांव के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी, जलालपुर निवासी राजेश उर्फ खन्ना पुत्र राम लौट बताया गया। मृतका के पिता जिला पंचायत सदस्य राम अजोर ने बताया कि आरोपी युवक उनके पिता के साथ पहले उड़ीसा में 2 वर्ष पूर्व काम करता था एक वर्ष पूर्व से उसे भगा दिया गया था। उन्होंने गांव को एक पूर्व प्रधान पर अपनी हत्या करवाने की नियत से उक्त युवक को उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखित तहरीर में बताया कि जब मैं घर पर नहीं मिला तब उसने मेरी पुत्री को मार दिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि सुमन की चाकू से मारा गया है। इसके बाद भागते समय उसने हवाई फायरिंग किया युवक के पास से खून सनी चाकू व 315 बोर का देसी तमचा खोखा बरामद कर लिया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya