युवाशक्ति को देश के निर्माण व विकास में लगना चाहिए : ऋतु सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता संपन्न

अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह ने किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित में जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या मंडल, ऋतु सिंह ने अपने संबोधन से उपस्थित शिक्षकों, अतिथियों और विद्यार्थियों एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क के संतुलन के माध्यम से मानव मस्तिष्क की अपार शक्तियों को नियंत्रित कर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रवाहित करने में सहायक होता है।

उन्होंने ने कहा कि योग की परंपरा भारत में प्राचीन सिंधु सभ्यता से चली आ रही है, जिसे महर्षि पतंजलि ने अपने योगसूत्रों में व्यवस्थित किया और स्वामी विवेकानंद ने इसे विश्व पटल पर स्थापित किया। आज के आधुनिक युग में योग विविध रूपों में प्रचलित है और भारत इस दिशा में एक मार्गदर्शक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की योजनाओं के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा भी योग दिवस को सक्रिय रूप से मनाया जाता है। साथ ही, उन्होंने परिवहन विभाग की आधुनिक सुविधा ’चैटबॉट’ का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से नागरिक बिना कार्यालय आए 8005441222 नंबर पर संपर्क कर परिवहन संबंधी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने सभी उपस्थितजनों से इस सुविधा का उपयोग करने का आग्रह किया, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक अपनाया। कार्यक्रम में उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की महत्ता पर बल देते हुए युवाओं से अपील की कि वे हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें। उन्होंने कहा कि “दुर्घटनाओं में सबसे अधिक युवा अपनी जान गंवाते हैं। युवाशक्ति को देश के निर्माण और विकास में लगना चाहिए।“ उन्होंने ने यह भी बताया कि नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से 54 प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े  दो माह बाद साकेत सदन का पूरी तरह से हो जाएगा कायाकल्प

उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर सतत परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक विकास होता है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी करनी चाहिए। अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन आयु वर्गों के लगभग सौ खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। नौ से चौदह आयु वर्ग में लड़कों में देवेश यादव ने प्रथम लड़कियों में अंशी यादव प्रथम, सम्रद्धि तिवारी दुतीय स्थान प्राप्त किया । अठारह से अट्ठाईस आयु वर्ग में योग विभाग के लड़कों में शालू कुमारी प्रथम, अनुष्का मिश्र दुत्तीय साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्क में योग विभाग के सुशांत पाण्डेय प्रथम, शिवा दुत्तीय, सनोज ने तृतीय स्तःन प्राप्त किया। अट्ठाईस से पैंतीश के आयु वर्ग में राजपाल ने प्रथम, दुतीय स्थान पर पुनीत सरकार और योग विभाग के कुमार मंगलम रहे । लड़कियों के ग्रुप में प्रथम स्वाति पाण्डेय, दुत्तीय स्थान पर रोली पाण्डेय एवं तृतीय स्थान पर नीतू दुबे रही । पैंतीस से पैतालिस आयु के वर्ग में पुरुष वर्ग में अलोक कुमार प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर विजय कुमार सिंह रहे।

महिला वर्ग में निधि पाण्डेय प्रथम, एवं दुत्तीय पर सुरेखा पंडागरे रही। सचिव डायसा प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायस अध्यक्ष डा कीर्ति विक्रम सिंह ने किया एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। विशिष्ट अतिथि सीइओ डांस एसोसिएशन के बी पन्त रहे । आब्जर्वर मनीष मिश्र एवं मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार सिंह रहे । मच का संचालन जॉइंट सेक्रेटरी डायसा डा अनुराग तिवारी ने किया । कार्यक्रम में कोशध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव कार्यकारिणी सदस्य डा अलोक तिवारी, गायत्री वर्मा, डा सर्वेश तिवारी, डा रना रोहित सिंह, डा अनुराग पाण्डेय, अनुराग सोनी , कपिल सिंह राना, डा कपिल देव, डा प्रवीण कुमार राय, डा रामजी सिंह, डा रंजीत सिंह यादव, डा मोहिनी पाण्डेय, देवेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya