सिर कूंचकर युवक की हत्या, दरवाजे पर मिला शव

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-आरोपी गिरफ्तार, रिकाबगंज में मुख्य मार्ग किनारे हुई वारदात

अयोध्या। नगर कोतवाली के रिकाबगंज क्षेत्र में मुख्य मार्ग किनारे एक युवक का मंगलवार की सुबह दरवाजे पर खून से लथपथ शव मिला है। सीओ सिटी कार्यालय के निकट हुई इस वारदात की खबर के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे आपसी विवाद बताया है।

बताया गया कि नगर कोतवाली के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग निवासी 32 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ गोले पुत्र स्वर्गीय शशि कुमार सिंह तथा उसका भाई गौरव सिंह उर्फ भोले जिला अस्पताल स्थित साइकिल स्टैंड पर काम करते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे सौरभ सिंह उर्फ गोले का खून से लथपथ शव दरवाजे के बाहर मुख्य मार्ग किनारे पड़ा मिला। भाई गौरव सिंह उर्फ़ भोले का कहना है कि भाई का शव मिलने के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि भाई की सर कूंचकर हत्या की गई है। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल के सामने एक युवक से विवाद हुआ था।

मामले की जानकारी पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए तथा इलाके की पुलिस के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच जाँच-पड़ताल में जुट गए। भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवेचना में जुटी पुलिस ने कन्धारी बाजार निवासी युवक अर्जित सिंह उर्फ़ निक्की को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya