-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने दिलाई सदस्यता
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी भी जोरशोर से चुनावी इरादों को अंजाम दे रही है। बुधवार को साकेत महाविद्यालय के कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमला नेहरू भवन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ. निर्मल खत्री ने सभी को पार्टी का झंडा दिया। उन्हें माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।
छात्रों को पार्टी से जोडऩे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय मंगल दास, रामनरेश मौर्य, सुनील पाठक, धर्मेंद्र फास्टर आदि का विशेष योगदान रहा है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वाकर देव त्रिपाठी, अनमोल उपाध्याय, अमरेश यादव, सुगम तिवारी, पंकज सोनी, राजन राना, बलराम, बृजेश कुमार, नीलू शर्मा, अमन सोनी, मनीषा मिश्रा, अमितेश, नवनीत, आदित्य, अरुण पांडेय समेत अन्य छात्र रहे।