अयोध्या। पारिवारिक विवाद की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत खराब होने की वजह से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मामला कैंट थाना के मीरन घाट चौकी क्षेत्र का है। स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगा ली। जानकारी के बाद नाजुक अवस्था में उसकी मां सुनीता ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। राहुल के पिता अंबेडकर नगर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। कैंट थाना के एसएचओ विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद प्रकाश में आई है।
पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई फांसी, ट्रामा सेंटर रेफर
106
previous post