गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधायक ने मृतक के परिजनों को बंधया ढ़ांढस, दुर्घटना बीमा धनराशि दिलाने का दिलाया भरोसा

रूदौली। तहसील क्षेत्र के उमापुर कंदई के छोटे लाल पुत्र रामनाथ लगभग 55 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि छोटे लाल दोपहर गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए थे। उसी बीच नीद में डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने बॉडी को निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया है।

सूचना मिलते ही भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कन्दई कला गांव पहुंच कर मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की करते हर सम्भव मदद की बात कही। रुदौली उप-जिलाधिकारी स्वप्निल यादव से दूरभाष के माध्यम से बात करते हुए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा की धनराशि जल्द परिवार को दिलाने की बात कही।

मृतक के चार बच्चे हैं, जिसमें से दोनों नाबालिग बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से भी मदद की बात कही। इस मौके पर भाजपा नेता रविकांत तिवारी,शिव कुमार पाठक,राजेश यादव,निर्मल शर्मा,शुग्रीव दास अशोक दास,प्रधान जावेद खान,प्रधान दीपक तिवारी,श्रवण दुबे,दीपक दुबे,सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya