युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय को घेरने का किया प्रयास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस ने आन्दोलनकारियों को किया गिरफ्तार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं और बलात्कारियों को संरक्षण दे रही सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज जनपद अयोध्या में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शुक्ला की अगुवाई में नगर के शहीद हेमू कालानी पार्क में एकत्रित हो जनपद के भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए कूच कर दिया।
भाजपा कार्यालय के घेराव कार्यक्रम कल से ही घोषित था, जिसकी सूचना पर सुबह से ही शहीद हेमू कालानी पार्क के बाहर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। युवक कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर पहले तो भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके उपरांत भाजपा कार्यालय को घेरने के लिए कूच कर दिया। उपस्थित पुलिस बल ने पहले तो कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया पर प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला समेत सभी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय गिरने की बात को लेकर अड़े रहे, जिस पर प्रशासन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा की वर्तमान की भाजपा सरकार महिलाओं बेटियों की रक्षा करने में अक्षम साबित हो रही है। इनकी पार्टी के कई नेताओं पर बलात्कार जैसे गंभीर मामले चल रहे हैं। साथ ही साथ या सरकार बलात्कारियों को संरक्षण देने का भी काम कर रही है। एक ओर जहां सरकार बेटी बचाओ के नारे देती है वहीं दूसरी ओर उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाकर मार देने जैसा जघन्य अपराध हो रहा है, पर सरकार ऐसे मामलों पर मूकदर्शक बनी हुई है। और जब हम आंदोलन के लिए आगे आते हैं , तो सरकार पुलिस बल लगाकर हम को गिरफ्तार करने का काम करती है । उन्होंने आगे कहा की हमें सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगे भी लड़ते रहेंगे।
जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाया था तो प्रदेश में महिलाओं बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी बनती है लेकिन यह सरकार इस जिम्मेदारी को उठाने में पूरी तरीके से विफल साबित हुई है आए दिन प्रदेश में महिलाओं से बलात्कार एवं उनके अधिकारी घटनाएं सामने आ रही हैं अकेले उन्नाव में ही 90 से ज्यादा मामले प्रकाश में आ चुके हैं यह आंकड़े मुख्यमंत्री के दावों को आईना दिखाते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका चौहान जिला उपाध्यक्ष आरिफ आब्दी जिला महासचिव दीपांशु तिवारी अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी सावन शर्मा अनुभव जायसवाल शोभित शुक्ला शुभम तिवारी धर्मेंद्र सिंह फास्टर शिवम पाठक नरेंद्र गोस्वामी विशाल सिंह हरिओम पांडे अजीत वर्मा सूर्यांश तिवारी सुनील गोस्वामी विकास पांडे शुभम त्रिपाठी दुष्यंत दुबे अरविंद यादव अवनीश पांडे शैलेंद्र पांडे शिवेंद्र आशीष आदित्य मिश्रा उत्कर्ष मिश्रा अनुराग मिश्रा धर्मेन्द्र यादव अंकित यादव राकेश यादव चंदन यादवअमित यादव, रमेश यादव परमेश्वर यादव ,निखिल तिवारी सत्यम, कन्हैया, सत्येंद्र ओझा नासिर हुसैन, राहुल पांडे, राजेश तिवारी ,अरुण आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya