गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राम जन्म भूम थाना पुलिस ने राजघाट बंदा तिराहे के पास है दीपक कौशल उर्फ सनी निवासी मसकनवा बाजार थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी में इसके पास से 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा आरोपी का चालान किया है।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) अयोध्या का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya