जमीनी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हत्या से पहले दोनो पक्षो में जमकर हुआ वाद-विवाद

गोसाईगंज। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले दोनो पक्षो में जमकर वाद-विवाद व गाली गलौज भी हुआ। जिसके बाद एक युवक ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे लेकर मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर पहुंचे जंहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने पिता समेत तीन पुत्रो के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम को लगा दी है।

परिजनों के मुताबिक अंकारीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह 40 पुत्र सुरेंद्र सिंह ने काजीपुर गाडर (मन्डा का कोटवा) के पास बाईपास पर अपने भाई के नाम यतेंद्र सिंह उर्फ आजाद सिंह के नाम एक माह पूर्व 15 गुणे 80 फिट की एक जमीन सुनीता वर्मा पत्नी सुरेश वर्मा से खरीदा था जिसका विपक्षी विरोध कर रहे थे। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे भूपेंद्र सिंह अपने भाई के साथ जमीन को देखने गए थे। आरोप है कि मौके पर पहले से मौजूद विपक्षी से वादविवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी। इसी बीच फायरिंग हुई और गोली भूपेंद्र सिंह के सीने में लगीं, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। मामले की सूचना पर कोतवाली से लेकर जनपद तक हड़कम्प मच गया और कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए बलवंत चौधरी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

एसपीआरए बलवंत चौधरी के मुताबिक मृतक के भाई यतेंद्रसिंह की तहरीर पर काजीपुर गाडर निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा पुत्र ठाकुरदीन वर्मा व उसके तीन पुत्र चन्द्रगीत उर्फ लकी, अमित कुमार व आयुष के खिलाफ़ केस दर्जकर आरोपितों के धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद काजीपुर गाडर सहित आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वंही मृतक का शव पीएम के बाद जब घर पहुंचा तो चीत्कार मच गया। मृतक के घर पर पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू के साथ पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में दिलासीगंज श्मशान घाट पर कर दिया गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya