सड़क हादसे में युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के सुरवारा गांव का रहने वाला राजेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र स्व.रामदीन जिला मुख्यालय से ई रिक्शा से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली हाइवे पर कैंट थाना क्षेत्र स्थित मऊ शिवाला इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से रमेश कुमार अनियंत्रित होकर पालते ई रिक्शा के नीचे दब गया।

पुलिस की मदद से आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल रमेश को सीने में गंभीर अंदरूनी चोट आई थी। इलाज के दौरान उसकी लगभग चार घंटे बाद मौत हो गई।

इसे भी पढ़े  बिहार के उपमुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya