आपत्तिजनक मिले युवक व महिला की पिटाई, काटी नाक

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

हालत गम्भीर होने पर महिला को मेडिकल कालेज किया गया रिफर

अयोध्या। थाना पटरंगा क्षेत्र अर्न्तग ग्राम खंड पिपरा पासिन का पुरवा ने आपत्तिजनक मिले युवक व महिला की परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा जमनकर पिटाई कर दी गयी यही नहीं महिला व युवक की नाक भी काट दी।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय कासिम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खंड पिपरा पासिंन का पुरवा थाना पटरंगा 30 वर्षीय अखिलेश कुमारी पत्नी रमेश कुमार आयु निवासी पासिंन का पुरवा थाना पटरंगा को बीती रात लगभग 1ः00 बजे आपत्तिजनक पाए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां ग्राम वासियों द्वारा एवं परिजनों ने दोनों को बैठा रखा था। पुलिस द्वारा सीएचसी रुदौली ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया दोनों घायलों को कांस्टेबल हरिकिशन द्वारा भोर लगभग 3ः00 बजे जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार को दोपहर में महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या से किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े  लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरुरी : लल्लू सिंह

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya