भ्रष्टाचार, लूट में बीते साल मस्त रही योगी सरकार : तेजनारायण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर उठाया सवालिया निशान

अयोध्या। भ्रष्टाचार, लूट और अराजकता में बीते साल 2019 में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मस्त रही। विकास का ढ़िढोरा पीटा गया परन्तु केवल कागजी विकास हुआ। सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान योगी सरकार पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि बीता साल योगी सरकार का काला अध्याय था। हत्या, डकैती, बलात्कार, लूट और बहनों के अपमान के लिए सरकार का कार्यकाल जाना जायेगा। भाजपा के ही 200 से अधिक विधासयकों ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ धरना दिया, योगी सरकार में अधिकारी और कर्मचारी इतने बेलगाम हो गये हैं कि वह सत्ता पक्ष के विधायक की भी नहीं सुन रहे हैं। कानूनप व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है उन्नाव में ही नहीं कई जिलों में भी बेटियों को जलाकर मार डाला गया और भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ही नारा देती रही। समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तो सबसे अधिक महिलाओं को सुरक्षा देने का कार्य किया गया था। आज हालात यह हैं कि हक हकूक के लिए शांतिपूर्ण आन्दोलन करने वालों पर सरकार दमन चक्र चलाती है। उन्हें जेल भेजती है और लोकतंत्र का गला घोट रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या फैजाबाद के गन्ना किसान परेशान हैं चीनी मिले गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है दूसरी ओर जनपद के किसानों का गन्ना मिल लौटा रही है भाजपा नेताओ के द्वारा दूसरे जनपदों के जिन किसानों की सेटिंग है उनका गन्ना अयोध्या की चीनी मिलें ले रही हैं इस बात को लेकर किसानों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी अयोध्या की राम की पैड़ी का सौन्दर्य मिटाकर भाजपा सरकार उसे माइनर बना डाला है केवल सैर सपाटों की जगह बनकर राम की पैडी रह गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya