किसी के खिलाफ नहीं होगी गलत कार्यवाही : एस.के. सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीआरवी के पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

रुदौली ।बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संसोधन बिल को लेकर रुदौली नगर में निकाले गए जुलूस व विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रसासन सक्रिय हो गया है।गुरुवार को कोतवाली रुदौली में एसपी ग्रामीण एसके सिंह व एडीएम प्रशासन सन्तोष कुमार ने नगर सम्भान्त नागरिको के साथ बैठक की।बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि हमे रुदौली पर बड़ा गर्व था।रुदौली से ऐसी उम्मीद नही थी।लेकिन अब आगे से सद्भाव कायम रखे। किसी के खिलाफ गलत कार्यवाही नही की जाएगी।वही एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने कहा नागरिकता संसोधन बिल के बारे बताया।उंन्होने कहा कि माहौल खराब करने वालो को कतई बक्सा नही जाएगा।इस मौके एसडीएम विपिन सिंह,सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव,ईओ रणविजय सिंह,कोतवाल विश्वनाथ यादव,एसआई सन्तोष त्रिपाठी,विनय यादव,राम खिलाड़ी,डॉ निहाल रजा,सिद्धमान सिंह,राम राज लोधी,इरफान खा,रईस खा, सचिन कसौंधन, राम सनेही लोधी,श्री प्रकाश कसौंधन,शिव राम यज्ञसैनी, राम नेवल लोधी,पप्पू आदि लोग मौजूद रहें।
इस मौके पर लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने मानवता की मिसाल पेश करने वाले पीआरवी 922 के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।श्री रजा ने एडीएम सन्तोष कुमार,एसपी ग्रामीण एसके सिंह,एसडीएम विपिन सिंह,सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव ,कोतवाल विश्वनाथ यादव को भी अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।इसके अलावा लायंस क्लब द्वारा थाने में 21 चौकीदारो को भी कम्बल वितरित किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya