कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

टोक्यो ओलम्पिक में रजत व कास्य पदक जिताने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या

अयोध्या। टोक्यो ओलम्पिक में रजत व कास्य पदक जिताने के बाद स्वदेश लौटने के उपरान्त अयोध्या आगमन पर कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सत्ती चौरा पर भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री व पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मौजूद नौजवानों ने स्वागत किया।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए बेहतर माहौल प्रदान करने के साथ उन्हें सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी। खिलाड़ियों के भीतर आत्मविश्वास का संचार किया। जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान करके सही कोचिंग व आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि विभिन्न खेलों में हमारे ग्रामीण परिवेश में काफी प्रतिभाएं मौजूद है।

इन प्रतिभाओं ने अवसर प्राप्त होने पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन किया है। कुश्ती के खेल में हमारे देशवासियों की काफी रुचि है। इस अवसर पर प्रधानगणों में बृजेंद्र नारायण सिंह गुड्डू मुन्ना मिश्रा नदीम मलिक पारस पांडे शिव बक्स सिंह पिंटू विवेक कुमार सिंह पिंकू आशीष सिंह गुड्डू नामकु न यादव वेद प्रकाश गुप्ता सतीश सिंह धर्मेंद्र यादव शिव कुमार सिंह अनुराग पांडे गजेंद्र सिंह जीतू जटाशंकर मिश्रा अमरीश तिवारी मथुरा विश्वकर्मा काली प्रसाद विश्वकर्मा चंद्रशेखर तिवारी अजय शुक्ला राजकुमार सिंह अश्वनी कुमार दुबे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ‘‘रामनगरी की रामलीला’’ पुस्तक का हुआ विमोचन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya