5100 दीप जलाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती 23 जनवरी की पूर्व संध्या पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने चौक स्थित शहीद स्मारक पर 51सौ दीप जलाकर दीपांजलि समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक संजय महेन्द्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय ने दीपांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता सुभाषचन्द्र बोस का सम्पूर्ण जीवन देश के लिये समर्पित था। उनके ऐसा योद्धा देश को मिलना मुशकिल है। संयोजक संजय महेन्द्रा ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस ने देश के लिये त्याग और अनुराग हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंकार अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राजपाल ने किया। दीपाजंलि समारोह में प्रमुख रूप से अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी, सुप्रीत कपूर, रीता गुप्ता, महामंत्री प्रमिला राजपूत, कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, सचिव डिम्पल सोनी, रवि मेहरोत्रा, सचिन सरीन, अजय श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, कृपानिधान तिवारी राष्ट्रीय संरक्षक चाणक्य परिषद, आर्य समाज के राजनारायण आर्य आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya