विश्व जनसंख्या पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सीएमओ ने दो सारथी वाहनों को भी किया रवाना


अयोध्या। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय जैन ,सी.एम.एस. डॉ. विभा कुमारी व डा. आशाराम द्वारा पर विश्व जनसंख्या पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ ही जनपदीय दो सारथी वाहन का उदघाटन विकसित आरत की पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पाति की शान के साथ किया गया। सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या परखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमे परिवार नियोजन के साधनो के प्रति लोगो को जागरूक करने एवं स्थायी व अस्थायी दोनों विधियों को अपनाने की सलाह देते हुए उसके महत्व के बारे मे जानकारी दी। इसी क्रम में सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या का दुष्प्रभाव शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य हर स्तर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक दम्पत्ति द्वारा दो बच्चों मे उचित अंतराल रखने से महिला गर्भावस्था के दौरान होने वाले उच्च जोखिम से बच सकती है। जिसके लिए परिवार नियोजन का उपयोग अति आवश्यक है। परिवार नियोजन काउन्सलर डॉ. प्रियंका मिश्रा द्वारा बासकेट आफ च्वाइस की चर्चा करते हुए सभी स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी देते हुए बताया कि हर दम्पत्ति अपनी इच्छा से जो भी साधन लेना चाहे चुनाव कर सकता है क्योंकि “बच्चे इच्छा से हो न कि चुनाव से“ कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. सादमा खान, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. किरन, डॉ. बबिता, डॉ. संजीव पाण्डेय, मैट्रिन राजकुमारी, फार्मासिस्ट जे. पी. वर्मा, धनश्याम, अनिल चौधरी, एलटी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव व अन्य सभी स्टॉप उपास्थित रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya