दुनिया मोबाइल फोन के जरिए लोगों की मुट्ठी में: अरविंद सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म सप्ताह कार्यक्रम में हुई गोष्ठी

अयोध्या। स्व.राजीव गांधी की देन है कि दुनिया मोबाइल फोन के जरिए लोगों की मुट्ठी में है दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव जी सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे अपनी सरलता के कारण व लोगों के दिलों में रहते थे जब उन्होंने दूरसंचार व कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी तब सांप्रदायिक व जातिवादी राजनीति करने वालों ने उसका विरोध किया था आज वही लोग उसका श्रेय लेने के लिए लालायित रहते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उक्त बातें राजीव गांधी जन्म सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत कमला नेहरू भवन में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी व्यक्तित्व व कृतित्व पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि श्री अरविंद सिंह पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ फैजाबाद ने कही गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। श्री सिंह ने कहा कुछ लोगों ने बोफोर्स में भ्रष्टाचार के नाम पर राजीव जी को बदनाम कर सत्ता हथियायी किंतु उसी बोफोर्स तोप ने कारगिल युद्ध में विजय दिलाई और राजीव जी बेदाग साबित हुए!उन्होंने कहा उनके मन में हमेशा समाज के सभी वर्गों के उत्थान की सोच रहती थी। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा राजीव जी जैसा व्यक्तित्व ने ही पंचायती राज व्यवस्था देकर दलितों,महिलाओं और पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दिलाया व संविधान संशोधन कर 18 वर्ष तक युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया। गोष्ठी में पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,कोऑर्डिनेटर दिनेश सिंह,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,महेश वर्मा,उमेश उपाध्याय,सुनील कृष्ण गौतम,राजदेव वर्मा ने कहा राजीव जी आधुनिक भारत के निर्माता थे देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखने वाले राजीव जी जन नेता थे जो आमजन के बीच बिना किसी सुरक्षा के चले जाते थे उनकी यही सरलता ने उन्हें उग्रवाद का शिकार बना दिया! देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता! नेताओं ने कहा आज के युवाओं को राजीव जी के बारे में बताने के लिए जगह-जगह गोष्ठी आयोजित की जानी चाहिए एवं उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कांग्रेसजनों को कार्य करते रहना चाहिए यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय,पूर्व शहर अध्यक्ष अकील अंसारी,खेलकूद प्रकोष्ठ के विजय यादव,सविता यादव,उषा कुमारी गुप्ता,खुशबू बानो, सेवादल के संजय वर्मा,मंशा राम यादव,अजमल खलील,डॉ विनोद गुप्ता,अमर अग्रवाल,हरिश्चंद्र विश्वकर्मा,राहुल सेन,आशीष गुप्ता,द्वारिका पाण्डेय,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya