श्रम विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर खेत मजदूर सभा ने दिया धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा ब्लॉक कमेटी पूरा बाजार के नेतृत्व में तथा जिला उपाध्यक्ष संगीता चैहान की अध्यक्षता में श्रम विभाग में एकदिवसीय धरने का आयोजन किया गया धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि श्रम विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है एक भी कार्रवाई या श्रमिकों की नहीं हो रही है ना ही श्रमिकों का नवीनीकरण किया जा रहा है नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन में तमाम बाधाएं उत्पन्न की जा रही फुल बाधाओं को श्रमिक कभी पार नहीं कर सकता जिस कारण पात्र श्रमिकों का भी कार्य नहीं हो रहा है मृत्यु अंत्येष्टि बालिका मदद योजना पुत्री विवाह योजना चिकित्सा योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ श्रमिकों को 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं मिला इसी को लेकर पूरा ब्लॉक के साथियों ने आज इस धरने में शामिल हुए तथा मांग पत्र उप श्रम आयुक्त  को दिया गया किंतु श्रम आयुक्त महोदय पूरी तरह से श्रमिकों के लिए कटिबद्ध नहीं है जिस कारण से श्रमिकों में काफी असंतोष है जिस कारण से या धरने का आयोजन किया गया धरना को भाकपा माले के राज्य कमेटी के सदस्य रामभरोस जी खेत मजदूर यूनियन के नेता गोली राम सिद्धनाथ राज कपूर पिंकी देवी ने संबोधित किया धरने में धर्मराज सुखराज बजरंगी राम संवारे सुखराज देवी शीला चंचल दुर्गावती यार मोहम्मद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya