गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य करें कार्यकर्ता : स्वतंत्रदेव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से किया संवाद

अयोध्या। पंचायत चुनाव की तैयारी व समीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री व प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रत्येक चुनावी क्षेत्र के विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी हासिल की। बैठक का आयोजन पंचायत भवन के सभागार में हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का है। यहां चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य प्रारम्भ कर दें। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक चुनाव की तैयारी में जुट जाये। चुनाव में लगे पदाधिकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके तैयारियों को और गति प्रदान करें। उन्होने जिला पंचायतवार कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधो पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी है। चुनाव में पूरी ताकत से प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना होगा। बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन हो तथा इसमें बेहतर रणनीति बनायी जाय। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पंचायत चुनाव के संयोजक अवधेश पाण्डेय बादल व डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, सहसंयोजक अरविंद सिंह व राधेश्याम त्यागी, मण्डल अध्यक्ष व जिले के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीपप्रज्जवलन के द्वारा किया गया।
इसके उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौपी गयी। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। बैठक के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत सभी पदाधिकारी भाजपा नेता शक्ति सिंह द्वारा आयोजित भोज में सम्मलित हुए।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नये घाट तथा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्या का सहादतगंज की सीमा पर स्वागत किया गया। नये घाट पर स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शिवम सिंह, अभय सिंह, विजेन्द्र सिंह, आलोक मिश्रा, अनुज दास, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं अवध क्षेत्र प्रभारी के स्वागत के दौरान क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, वासुदेव मौर्या व बलराम मौर्या मौजूद रहे। मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में मवई चौराहा पर अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या का स्वागत किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya