अयोध्या। आल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन्स की सम्बन्धित संगठन निर्माण मजदूर यूनियन, खेत मजदूर सभा, मनरेगा मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता का0 मग्घू तथा संचालन लक्ष्मण प्रसाद ने किया। बैठक में चार लेबर कोड का विरोध तथा श्रमिकों की विभिन्न बुनियादी समस्याएं तथा मजदूर नेता अखिलेश चतुर्वेदी के साथ श्रम कार्यालय के अधिकारी द्वारा दुर्व्यहार के विरूद्ध मीटिंग में विधिवत् चर्चा हुई। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी दिखा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए। खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष का0 अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम देश के दस करोड़ निर्माण मजदूर चार लेबर कोड का विरोध करते है क्योकि इससे निर्माण मजदूरों के 1996 के दोनो कानूनों का अन्त हो जायेगा। निर्माण मजदूरो के 1996 केन्द्रीय कानूनों के खत्म होने से देश के कार्यरत 36 राज्य स्तरीय निर्माण कल्याण बोर्ड भी बन्द हो जायेगा। अब तक पंजीकृत लगभग चार करोड़ मजदूरों में से लाखों मजदूरों को मिल रहा पेंशन बन्द हो जायेगा। और लाखों निर्माण मजदूरों के बच्चो को मिल रही शिक्षा सहायता भी बन्द हो जायेगी। मातृत्व हित लाभ सहित अन्य सभी हित लाभ भी बन्द हो जायेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य एक्टू कार्यकारिणी के सदस्य का0 राम भरोस जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। जिसे मजदूर बर्दास्त नहीं करेगा। श्रम कार्यलय फैजाबाद में पूरी तरह से अव्यस्था उत्पन्न हो गयी है। मजदूरों को हैरान व परेशान किया जा रहा है। अधिकारीगण उदासीन है बीओसी कर्मचारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे है ं। खास करके विनय कटियार यहां पर कई वर्षो से जमा हुआ है। सारे खुरापात की जड़ भी वही है। अधिकारियों कर्मचारियों को गुमराह करके श्रामिकों को हैरान व परेशान करवाता है। संगठन इस पर भी मजबूती से विचार कर रहा है। महिला श्रामिकों के लिए कोई विशेष व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। जिसकी जरूरत है। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं को लेकर 14 अक्टूबर 2019 को जिले के सभी श्रमिक व उसके सभी संगठन श्रम कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए ब्लॉकवार जिम्मेदारी साथियों को दे दी गयी है। इस बैठक में का0 राजकपूर, धर्मराज, सहदेव, बाकेलाल ने भी विचार रखा। प्रमुख रूप से खुशीराम, जसमता, रामावती, भागमना, मुनीराम, रामकृष्णा, देवशरण, सियाराम, रामबचन, भागीरथी, प्रभावती, किरन, सुमित्रा, कंचन, आरती, शान्ती देवी, बसंती देवी,नन्दकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। अन्य कार्यवाही के लिए 9 सितम्बर को जिला कमेटी की बैठक पुनः प्रेस क्लब में सम्पन्न होगी।
श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मजदूर संगठनों की हुई बैठक
10