राम मंदिर के द्वितीय तल पर कार्य प्रारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने परकोटा निर्माण की जारी की तस्वीरें


अयोध्या। श्रीराम जन्मभमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर के द्वितीय तल पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शिखर निर्माण व परकोटा का कार्य प्रगति पर है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा परकोटा निर्माण की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की गई है। कार्य को निर्धारित समय मार्च 2025 तक पूरा करने की जानकरी दी है।

परकोटे में बेसमेंट को भी तैयार किया जा रहा है जिससे किसी भी परिस्थिति में बड़ी मात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं को आसानी से मंदिर परिसर के बाहर किया जा सके।

इस निर्माण के लिए लगभग आठ लाख घनफिट पत्थरों से किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि निर्माण का कार्य अपने निर्धारित समय से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya