सुहाग व देश की सुख-समृद्धि की किया कामना
गोसाईगंज। नगर पंचायत पंचम वर्ष आर्यन्स ग्रुप एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरूवार को सुबह 11 बजे महादेवा घाट पर दुरदुरिया पूजा का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आईं 1101 महिलाओं ने अवसान माता की पूजा अर्चना कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शांति पूर्वक व देश परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। महादेवा घाट तेलियागढ इस पंचम में आयोजित दुरदुरिया में गोसाईगंज नगर व आस-पास के गांवों से अवसान माई की दुख दुरिया पूजा में पीले रंग का वस्त्र धारण कर आईं 1101 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 16-16 के समूह में बटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। आई हुई महिलाओं ने बताया कि त्रेतायुग अर्थात रामायण काल में सूर्यवंश शिरोमणि राजा चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी जब राम सहित चारों पुत्रों को ब्याह कर बहू के साथ अयोध्या राजमहल पहुंचे तो सुहाग की रक्षा के लिए दुआ सौभाग्यवती महिलाओं के सम्मान के लिए दुरदुरिया चबाकर अवसान मैया का विशेष पूजन अर्चन कर सुहाग की सलामती की कामना की थी। और सभी अयोध्या वासियों को प्रसाद ग्रहण करवाया था। तभी से यह परंपरा कायम है। पूजा खत्म होने के बाद आयोजन कमेटी के द्वारा सभी महिलाओं के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी अवसान मैया की दुर्गा पूजा की कार्यक्रम की देखरेख नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन रंजीत कुमार कसौधन आशीष कसौधन कृष्ण कुमार कसौधन पंकज कसौधन मोनू जायसवाल सभासद सर्वेश कुमार उर्फ मोनू पुष्कर मोदनवाल हनुमान प्रसाद कसौधन आदि बहुत से कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूजा को संपन्न कराया।