महिलाओं को अपनी गरिमा के साथ नहीं करना चाहएि समझौता: प्रियंका पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नारी गरिमा को लेकर हुई गोष्ठी

अयोध्या। नारी गरिमा को लेकर ग्रीन वल्र्ड फाउन्डेशन व महिला सेना ने गुरूनानक स्कूल उसरू, नाका में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई सुविधाएँ दी हैं। 1090 हेल्पलाइन से लेकर 100 नं0 तक जहाँ वे महिला हिंसा सेे सम्बन्धित शिकायतें करके नारी गरिमा को हम बचा सकते हैं। महिलाओं को अपनी गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए और निडर होकर घर के अन्दर व घर के बाहर समाज में खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक ग्रीन वल्र्ड फाउन्डेशन व महिला सेना की अध्यक्ष भारती सिंह ने किया। गुरूनानक एजुकेशन सोसाइटी के सी0ई0ओ0 अमनदीप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों की ठीक रूप से जानकारी हो सके और वो अपने अधिकारोें की रक्षा कर सकें। पानी संस्थान के अमित सिंह ने कहा कि किशोरियों व महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। जिससे वे अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा कर सकें। कार्यक्रम की संचालन साधना यादव ने किया। गोष्ठी को मुख्य रूप से डा0 पुष्पा सिंह, डा0 रूचि उपाध्याय, डा0 गौरव सिंह, डा0 प्रियंका त्रिपाठी, प्रांजल, ,खुशबू यादव, आकांक्षा यादव, कोमल पाण्डेय आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया गायत्री पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya