अयोध्या। ऑरेंज जोन में शामिल अयोध्या में लाकडाउन का पालन करवाने के लिए जहां डीएम-एसएसपी व उनकी टीम अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है वहीं महिला पुलिस भी पीछे नहीं है। महिला थाने की एसओ प्रियंका पांडे के नेतृत्व में सोमवार को स्कूटी पर सवार महिला पुलिस ने लॉक डाउन का जायजा लिया। इस दौरान महिला सिपाहियों ने लोगों को हिदायत दी कि वह लाक डाउन का पालन करें और घरों से ना निकले अगर किसी आवश्यक कार्य से निकलना पड़े तो अपने चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं, तीसरे लाकडाउन का पहला दिन है और इसके पहले दिन जनपद की पुलिस लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए मुस्तैद है।
महिला पुलिस ने बाइक रैली निकालकर दिया अनुशासन का संदेश
135
previous post