महिलाओं को वोट के लिए किया जागरूक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने छेड़ा अभियान

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने बुचनीगंज में वोट बढ़ाने एवं बूथ जिताने अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि मतदाता सूची में जिनके नाम कट गए हैं या नए बनने हैं उनके लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। महिलाओं को समझाने के दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों को भी गिनाया। कहा कि कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल पर टैक्स सरकार ने बढ़ा दिया।

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का सबसे ज्यादा महंगाई का प्रहार गरीब तबकों, किसानों, महिलाओं पर पड़ रहा है। महंगाई से गरीब जनता बेहाल है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। दिनदहाड़े हत्यायें हो रही है, जिन पर कोई नियंत्रण नही है। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, सड़क, पानी आदि के मोर्चों पर बीजेपी सरकार फेल है। इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद, सलमा, आसमा, रुखसाना, साहिबा, फातिमा, शौकत अली आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विकास का नया अध्याय लिखेगा मिल्कीपुर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya