रुदौली। प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान के तहत डिलवल गांव में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरफ़राज़ की अगुआई में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने की शपथ ग्रहण की।इस दौरान गांव की महिलाओं को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की जानकारी स्वच्छाग्रही सबीना बानो द्वारा दी गई।प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में महिलाओं को बताया गया।कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही प्रवेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं।पहले लोग दिन रात काम करते थे और बीमार नहीं होते थे।अब आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं।कहीं न कहीं इसके लिए आसपास फैली गंदगी भी बड़ा कारण है। प्लास्टिक कचरा सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।सपथ कार्यक्रम मे प्लास्टिक उन्मूलन व जल संरक्षण ,शौचालय का प्रयोग करने के लिए ग्रामीण जन के स्वस्थ सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सबीना बानो ने कहा कि हम सब के जीवन मे गंदगी रूपी राक्षस को हटा कर स्वच्छता रूपी रोशनी को अपना कर जीवन को प्रकाश मय बनाने की आवश्यकता आ गई हैं।इस मौके पर दीप कुमारी, कंचन, नरेन्द्र प्रसाद, देश राज यादव, राम करन यादव, सचिव नरेंद्र कुमार वर्मा , रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार तथा भारी संख्या मे महिलाए व पुरुष उपस्थित रहे।
प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की महिलाओं ने ली सपथ
100
previous post