सेना भर्ती में आये युवकों के हंगामा से महिलाएं भयभीत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डोगरा रेजीमेन्टल सेंटर में शुरू हुई प्रादेशिक सेना भर्ती नगर वासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं खासकर सिविल लाइन स्थित पोस्टल कालोनी की महिलाएं। भर्ती में आये युवकों के हंगामा और अभद्र टिप्पणियों से तंग है। हंगामा कर रहे युवकों के भय से कालोनी की महिलाएं व बालिकाएं सड़क पर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। दूसरी और सेंट्रल स्कूल, व मिशन स्कूल की बालिकाएं भी युवकों के हंगामा से परेशान है। भर्ती में आये युवकों की बड़ी तादात सड़कों पर घूमती रहती है और अभद्र आचरण करते है। यही नहीं भर्ती में आये युवकों ने आसपास के उद्यानों में डेरा जमा रखा है तथा वहां लगाये गये फूल पौधों को तोड़कर नष्ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya