यूपी में महिलाएं खुद को महसूस करती है सुरक्षित : सुषमा खर्कवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा का कमल शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन

अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर अयोध्या विधानसभा का महिला कमल शक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण के उपरान्त हुआ। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतरहुई है। महिला खुद को सुरक्षित महसूस करतीहै। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन के साथ 23 लाख से अधिक वरिष्ठ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए विधवा पेंशन योजना हेतु 60 वर्ष की आयुसीमा को समाप्त कर दिया।
उन्होने कहा कि महिला उत्पीड़न जैसी गम्भीर समस्याओं के निदान के लिए181 वूमेन हेल्पलाइन पावर टीम का गठन किया गया। एटी रोमियों स्काड के साथ तीन तलाक पर अध्यादेश पारित किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेष कार्यसमिति की सदस्य नीलम तिवारी ने कहा कि छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 12 लाख से अधिक खाते खोले गये। अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क शिक्षा योजना के तहत लड़कियो की स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त में प्रदान की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से गरीबों की जीवन शैली में उत्थान हुआ है। नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। सम्मेलन में पुष्पा सिंह, नयनतारा सिंह, दया मिश्रा, निशा पाण्डेय, रीना द्विवेदी, डा नीलम सिंह, यमनोत्री केसरवानी, शशि शर्मा, मालती चौहान, विनोदनी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya