पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां 5 से 10 गुना अधिक थायराइड से ग्रसितः डॉ. दीपशिखा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय थाइराइड दिवस पर हुआ वेबिनार

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय थाइराइड दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत ‘‘थायराइड रोग-एक वैश्विक महामारी‘‘ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुई मुख्य वक्ता अविवि की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने बताया कि थायराइड रोग एक वैश्विक बीमारी है। विश्व में 10 में से 6 व्यक्ति इस रोग से प्रभावित है। इनमें स्त्रियां पुरुषों की अपेक्षा 5 से 10 गुना अधिक थायराइड से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि थायराइड रोग से पीड़ित महिलाओं में हिप्पोकेंपस नामक मस्तिष्कीय क्षेत्र का पुरुषों की अपेक्षा अधिक विकसित होना है। यह रोग न केवल हमारे शरीर की शारीरिक तंत्र को प्रभावित करता है बल्कि महिलाओं में प्रजनन क्षमता, गर्भस्थ शिशु एवं जन्में शिशुओं के शारीरिक व मानसिक विकास पर भी दुष्प्रभाव डालता है। डॉ. दीपशिखा ने बताया कि महिलाओं को थायराइड रोग से बचाव के लिए उचित मात्रा में आहार के साथ सकारात्मक सोच रखनी होगी। इसके अलावा सुबह टहलना, रात्रि में समय पर सोना व कुछ योगाभ्यास अपनाकर थायराइड रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई महिला अध्ययन केंद्र, महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक थायराइड रोग से पीड़ित महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रो. तुहिना ने मिशन शक्ति के तहत अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रकोष्ठ की सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन डॉ.त्र प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग डॉ. महिमा चौरसिया एवं निधि प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डॉ. विनोदिनी वर्मा, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. आनंद बिहारी सिंह, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. स्नेहा पटेल, डॉ. निहारिका सिंह, डॉ. शिवी श्रीवास्तव, गायत्री, सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं जुड़े रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya