आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घर से शौंच के लिए निकली थी महिला

गोसाईगंज-अयोध्या। स्थानीय थानांतर्गत रेवरी ग्राम निवासिनी 52 वर्षीय रामरति पत्नी कृष्णा प्रसाद का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार मृतका अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी काफी देर होने पर जब वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन के लिए निकले तो पता चला अमर बहादुर सिंह के आम के बाग में आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकती उसकी लाश मिली। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव वालों ने बताया कि महिला के दो पुत्र व एक पुत्री भी है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya