संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली महिला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अशर्फी भवन चौराहा के निकट रहने वाली एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृत 22 वर्षीय महिला रूपा पत्नी राजेश पांडे की शादी बीते फरवरी महीने में हुई थी। वह अपने पति के साथ मुगलपुरा मोहल्ले में रहती थी। मृतक महिला घरेलू विवाद से दुखी थी। लक्ष्मण घाट चौकी की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya