विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जानवरों के चारे के लिए घास काटने निकली थी महिला

महिला की मौत पर बिलखते परिजन

अयोध्या।थाना महराजगंज क्षेत्र में घास काटने निकली महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना रविवार सुबह लगभग 7ः30 बजे महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर माझा की है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी सुनीता चौहान 35 पुत्री स्वर्गीय रामगति चौहान रविवार की सुबह जानवरों के लिए घास काटने निकली थी। गांव के ही सुभाष चौहान के खेत में पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गई।जिससे उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई के लिए किसी ने तार बिछाया था,जिससे सुभाष चौहान के खेत में उसे करंट लग गया।महिला की मौत से परिजन सहित पूरे गांव में मातम छा गया।

इसे भी पढ़े  शिक्षामित्र के बेटे ने आईएएस बनकर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya