हाइवे पर डम्फर की टक्कर से महिला की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आ रही थी आंख का उपचार कराने

अयोध्या। लखनऊ हाइवे पर कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक डम्फर ने महिला को रौंद दिया। हादसे में विधवा महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पड़ोसी जनपद गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित परास गाँव निवासी 40 वर्षीय मंजू सिंह पत्नी स्व. राकेश कुमार सिंह गुरुवार की सुबह अपनी आँख दिखाने के लिए देवकाली क्षेत्र स्थित एक नेत्र चिकित्सक के नर्सिग होम आ रही थी।

चिकित्सक के यहां जाने के पूर्व कौशलपुरी कालोनी निवासी अपने दूर के रिश्तेदार के घर जाने के लिए वह बस से कैंट थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के सामने हाइवे पर लगभग 8.42 बजे बस से उतरी ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार डम्फर ने महिला को रौंद दिया। माजरा देख रहे आस-पास के लोग दौड़े और मामले की सूचना पुलिस को दी तथा दुर्घटना करने वाले वाहन को खड़ा करा लिया।

विधवा महिला के भतीजे विष्णु प्रताप सिंह ने सुबह 9.20 बजे उसको जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है। चौकी प्रभारी सहादतगंज यशवंत द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya