कार की टक्कर से महिला की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोतवाली नगर के देवकाली बाईपास चौराहा पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी महिला को टक्कर मार दिया वहीं महिला की गिरते ही मौत हो गई।

घटना सोमवार की अपराह्न 2 बजे 30 वर्षीय विनीता उपाध्याय पत्नी ब्रजेश कुमार उपाध्याय निवासी मिल्कीपुर थाना इनायतनगर स्वयं का इलाज कराने एक निजी नरसिंग होम अपने पति व बच्चे के साथ आई थी। जो इलाज के बाद घर जाने के लिए देवकाली बाईपास पर खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरते ही बेहोस हो गई। महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां डियूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी में रखवा दिया गया

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya