मसौधा ब्लाक को बनाउंगा अग्रणी विकास खंड : अभिषेक सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अटल के जन्म दिन पर होगा विशाल कवि सम्मेलन : अशोक

अयोध्या। जिले के मसौधा विकास खंड से निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह उच्च डिग्री धारी होने के साथ ही दर्जनों देशों की विदेशी यात्रा कर विदेश में होने वाले विकास कार्यो के मॉडल का लागू करन का संकल्प लिया है। रविवार को अपने होटल कृष्णा पैलेस में मीडिया के सामने पहली बार मुखातिब हुए अभिषेक सिंह ने भाजपा के सांसद, महापौर, जिलाध्यक्षों सहित सभी विधायकों और अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उनका संकल्प सिर्फ विकास करना है, भगवान ने उन्हे बहुत कुछ दिया है और उनके माता-पिता का आर्शीवाद है वह कुछ करें।

अभिषेक सिंह ने कहा कि मसौधा विकास खंड के सभी गांवों का विकास पूरी ईमानदारी के साथ होगा। बता दें अभिषेक सिंह जिले के प्रतिष्ठित होटल कृष्णा पैलेस के मालिक अशोक सिंह के सुपुत्र है, जिनकी शिक्षा दिक्षा बाहर हुई है। प्रेस वार्ता में उनके पिता अशोक सिंह ने अपने चिर परिचित लहजे में कहा कि सब भगवान की कृपा है। कहा कि अपने देश की संस्कृति और साझा विरासत को जन जन तक पहुंचाने के लिए और आगामी विधान सभा में भाजपा के विधायकों के लिए रास्ता आसान बनाने के लिए अटल विहारी बाजपेई के जन्म दिन पर राष्ट्रय कवि संगम के बैनर तले देश हित, राष्ट्र हित के लिए लोगों में चेतना जागृत करने के लिए राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। कहा कि पूरा जीवन लोगो के कल्याण के लिए समर्पित करने वाले जगदीश मित्तल की अगुवाई में यह कवि सम्मेलन होगा जिमसें नामचीन कवियों को बुलाया जाएगा। सांसद, विधायक, महापौर सहित जिलाध्यक्ष अलग अलग भूमिका में रहेंगे। बताया नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह की अध्यक्षता एवं उनके देखरेख में यह सब होगा। कहा कि उनका मूल उद्देश्य अब सिर्फ जनता की सेवा करना है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya