शहर के जाम से मिलेगी निजात, तीन रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शहर के 121 मोदहा, 111 टेढ़ी बाजार व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण हेतु पहली किस्त जारी

अयोध्या। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण तीन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जायेगा। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों से जनपद को बड़ी उपलब्धि मिली है। शहर के 121 मोदहा, 111 टेढ़ी बाजार व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण हेतु पहली किस्त जारी कर दी गयी है। शासन ने तीनों की लागत 299 करोड़, 72 लाख 3 हजार के सापेक्ष 63 करोड़ 3 लाख 4 हजार की धनराशि अवमुक्त की है। जल्द इसका शिलान्यास किया जायेगा। इसमें 121 मोदहा व 111 टेढ़ी बाजार फोरलेन व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग 2 लेन है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इसके साथ में 118 फतेहगंज, 108 अयोध्या दर्शननगर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 107 दर्शननगर व 105 सूर्यकुंड की स्वीकृति भी शीघ्र मिल जायेगी। रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम की वजह से लोगो की काफी दिक्कतें होती है। जाम की वजह से लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाये। इन सभी रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का निर्माण होने के उपरान्त यह जनता को काफी राहत प्रदान करेगा। बेहतर आवागमन सुविधा होने से सड़क मार्ग से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व के सुन्दर शहरों में एक बनाने के प्रति कटिबद्ध है। इसके लिए उन्होने अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए यह योजनाएं काफी सहायक साबित हो रही है। इस रेलवे क्रासिंग ओवरबिज का निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को अयोध्या के संतो व आम जनता की ओर से धन्यवाद।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya