वन्य जीव प्रकृति का अनमोल उपहार : ओम प्रकाश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बसौढ़ी पौधशाला पर मनाया गया वन्य प्राणी सप्ताह दिवस

रूदौली। सोमवार को वन रेंज रूदौली अंतर्गत बसौढ़ी पौधशाला पर कार्यक्रम आयोजित कर वन्य प्राणी सप्ताह दिवस मनाया गया।रूदौली वन रेंज वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश ने वन जीव को कैसे बचाया जाय और इन्हें कैसे सरंक्षण दे इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्य जीव प्रकृति का अनमोल उपहार है।

वन्यजीवों के बिना मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। मानव हस्तक्षेप के कारण लगभग 41 हजार से भी अधिक जीवों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उनका जीवन संकट में पड़ने लगा है। ऐसा इसलिए कि हम भूल बैठे है की उनके न रहने से हमारा जीवन भी संकट में पड़ सकता है। विलुप्त हो रही पशु पक्षी, पेड़-पौधों की प्रजातियों से प्रकति का संतुलन बिगड़ा तो मानव जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। उस समय मानव के पास पछताने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। आगे कहा कि मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मनुष्य के शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिए, पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना भी जरूरी है।

पर्यावरण से ही मानव का जीवन सम्भव है और पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना है तो वन व वन्यजीवों की सुरक्षा करना जरूरी है।
यह कार्यक्रम वन्यजीव सप्ताह के रूप में प्रतिवर्ष भारत में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाता है। केंद्र व राज्य सरकारों, पर्यावरणविदों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों आदि द्वारा लोगों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता में तेज़ीलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। भारत में विभिन्न प्रजातियों का विशाल भण्डार है, इसलिए भी भारत में कई सम्मेलनों, जागरूकता कार्यक्रमों और प्रकृति प्रेमियों के बीच सार्वजनिक बैठकों का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश,उप क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र तिवारी,प्रधानचार्य कलीम अहमद,फारेस्ट दरोगा नरेंद्र राव,हरिशंकर यादव,पूर्व वन दरोगा जगदीश यादव अनिल मिश्रा रमेश यादव पप्पू यादव अनिल पाण्डे शारिक खान सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya