नव दंपति के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद पत्नी की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पति का मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में चल रहा इलाज

मिल्कीपुर। खण्डासा थाना क्षेत्र के पल्लेपार ओरवा गांव में आपसी विवाद के कारण नव दंपति के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद पत्नी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पति का मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मेद्र पुत्र मनोज उम्र 24 वर्ष का मार्च 23 में रौनाही थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा ड्योढ़ी निवासी सुनीता पुत्री बाबूलाल के साथ विवाह हुआ था। धर्मेंद्र सूरत में रहता था।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह अपने घर आया था। 22 जनवरी की शाम दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसके बाद धर्मेंद्र ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में जब-तक लोग धर्मेन्द्र को अस्पताल भर्ती कराते पत्नी ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पत्नी सुनीता की 23 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

इसे भी पढ़े  कौशलपुरी कॉलोनी के सफाई सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya