किसानों धान तौल न होने पर भाकियू ने दिया धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों का धान की तौल न होने की दशा में क्षेत्रीय विपणन शाखा खजुराहट परिसर के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। ब्लाक संदीप वर्मा के अनुसार विपणन शाखा खजुरहट परिसर में 7 दिनों से लदी ट्राली धान खड़ा हुआ है। किसान दुखी होकर क्षेत्रीय विपणन शाखा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों के धान की तौल जब तक नहीं होती तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे शीघ्र किसानों के धान धान की तौल शासन प्रशासन द्वारा कराई जाए ।धरने पर बैठे संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष रामगोपाल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा ब्रह्मादीन, अखंड प्रताप चौरसिया ,पारसनाथ वर्मा, बैजनाथ निषाद आदि लोग धरने पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya