प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के केरल अधिवेशन के बाद प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा राष्ट्रीय सलाहकार वेदपाल सिंह के साथ उ0 प0 प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री उमाशंकर सिंह, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह का जनपद फैजाबाद में संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह मंत्री प्रेम वर्मा कोषाध्यक्ष संचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के दूसरे चरण को जोरदार ढंग से शुरू करने हेतु जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार को मांगपत्र दिया जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि अपने अभीष्ट को प्राप्त करने के लिए हमे एक जुट होकर एक मंच पर साथ आना होगा। जनपद फैजाबाद के प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रसंशा करते हुए प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह व डॉ संजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रीय सचिव पद पर पहुचने में इनके महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। डॉ संजय सिंह ने संघ की तरफ से सबका आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय संघ के नेतृत्व में जो भी निर्णय लिया जाएगा, प्राथमिक शिक्षक संघ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ देगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष निखिल सिंह, बृजेश सिंह, संघठन मंत्री रमा कांत वर्मा, प्रभाकर मिश्र पंकज कनौजिया, सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, वीरेंद्र दुबे, भीम सिंह अकेला, विनय सिंह, विकास सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विवाद में जानलेवा हमला,एक ही परिवार के चार घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya