अयोध्या पहुंची साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संतकबीरनगर से चलकर सहादतगंज, अयोध्या पहुॅंची साइकिल यात्रा का सपा कार्याकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे अनिल यादव के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं का सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने जोरदार स्वागत किया और साइकिल यात्रा को लखनऊ के लिये झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के विकास का काम करती है। जब भी प्रदेश में सपा की सरकार बनी है उसमें किसान, व्यापारी, नौजवान, छात्र, महिलायें सबके विकास के लिये अनेक योजनायें चलाकर लोगों को लाभ पहुँचाने का काम किया है। इस कार्यक्रम में मौजूद सपा प्रवक्ता चौ0 बलराम यादव ने बताया कि सन्तकबीरनगर से निकली साइकिल यात्रा का नेतृत्व अनिल यादव ने किया जिसमें सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। साइकिल यात्रा का हर जनपदों में जोरदार स्वागत हुआ। अयोध्या जनपद में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने स्वागत कर लखनऊ के लिये झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya