राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष छविराज यादव का स्वागत समारोह ग्राम सभा भाईपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

कहा कि कर्मठ व जुझारू वरिष्ठ कांग्रेस नेता छविराज यादव की नियुक्त से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को शक्ति मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है पार्टी ने जो जिम्मेदारी यादव को सौंपी है वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। स्वागत से अभिभूत छविराज यादव ने सभी का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि मुझसे जो अपेक्षाएं पार्टी वा आप लोगों ने की है उसको पूरा करने में मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि स्वागत समारोह में अब्दुल हकीम, राम सागर रावत, बलवीर सिंह कोरी, राहुल मौर्य, राम अचल यादव, नीरज यादव, पूर्व प्रधान सुमंत लाल वर्मा, राजेश कोरी, रामचंद्र, वीरेन्द्र कुमार, अमित वर्मा, अशोक वर्मा, पवन, सुखदेव,आकाश यादव, हौसला प्रसाद, विपिन शर्मा, शुभम सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  श्रीराम एयरपोर्ट व अमृत बॉटलर्स ने त्रिलोदकी गंगा को कर दिया तहस-नहस
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya