आत्म सुरक्षा में उपयोगी मार्शल आर्ट पर हुआ वेबिनार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय दर्शननगर में उच्च शिक्षा विभाग के मिशन शक्ति कर्यक्रम के अंतर्गत “आत्म सुरक्षा में उपयोगी मार्शल आर्ट“ बिषय को लेकर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया जिससे छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक हो सकें और बिषम परिस्थितियों में अराजक तत्वों से अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। वेबिनार में विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा दर्जनभर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विचारो का आदान प्रदान किया वही शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सीमा पांडेय द्वारा मार्शल आर्ट से जुड़ी महत्त्वपूर्व तथ्यों की जानकारी छात्रों को दी गयी ।
वेबिनार से पूर्व छात्रों को भयमुक्त व सुदृढ बनाने के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण परिसर में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ जेपी सिंह ने कहा कि दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित किये है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रत्येक छात्रों को मार्शल आर्ट की जानकारियां होनी चाहिए जिससे स्थिति बिपरीत होने पर वो अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। डॉ आनंद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व छात्रों के साथ भेद भाव किया जाता है जिससे प्रतिभान छात्राओं की प्रतिभाएं दम तोड़ देती है। स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी तमाम योजनाओं व उनके विधिक अधिकारों की जानकारी अखिलेश कुमार वर्मा द्वारा दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरिता, सुहानी,ललिता, ज्योति, प्रियंका,पूजा, सावित्री आदि ने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर संकल्प लिया कि अब हम अपनी आत्म सुरक्षा के लिए किसी पर आश्रित नही रहूंगी बल्कि मार्शल आर्ट के चलते अराजक तत्वों से डटकर मुकाबला करूंगी। विद्यालय के छात्र प्रदीप कुमार पांडेय,सुरेंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश कुमा,राजेश चौरसिया, अतुल वर्मा,संतोष कुमार,अभय पांडेय,आशुतोष आदि ने सपथ लिया कि नारी सुरक्षा व बालिका सशक्तिकरण में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारियों के साथ पूरा करूँगा। डॉ. सुनीता अवस्थी, डॉ कलावती,डॉ निलय तिवारी, डॉ जोखन सिंह, ने अपने विचार व्यक्त किये वही प्रशिक्षण के दौरान पीएन सिंह, रंजीत,विमलेश कुमार श्रीवास्तव,व देवी प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya