उपचुनाव में जीतेंगे सभी यूपी की सभी 10 सीटें : रघुराज सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विभागीय बैठक करने अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री

अयोध्या। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बाद में पत्रकारों से मुखातिब हुए मंत्री ने विधानसभा उप चुनावों में प्रदेश की सभी 10 सीटें भारी बहुमत से जीतने का दावा किया।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की बाबत मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि सुबह का भूला शाम को आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। कुछ हमारी कमियां थी इस कारण कुछ सीटे हम हार गए। जिसके बाद हम लोगों ने कमियों को दूर किया है। विपक्ष को जो वोट मिला वह मतदाता हमसे गुस्से में था यह उनकी परफॉर्मेंस नहीं है।होने वाले उपचुनाव में दस की दसों सीट बीजेपी जीतेगी।

भदरसा रेप कांड में आरोपियों को सजा दिलाएगी प्रदेश सरकार

भदरसा गैंग रेप मामले पर पूछने पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो तय हुआ है वो मदद हो रही है। इस घिनौने कांड के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। कहा कि सपा और बसपा में अधिकतर बलात्कारी, डकैत, चोर, बदमाश ही पाए जाते हैं। पीड़िता को न्याय मिलेगा। हमारी सरकार न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

तीसरे विश्व युद्ध में केवल सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि वे लोग दैत्यों के वंशज हैं। इसलिए ऐसा हो रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि ईसा और मूसा की लड़ाई में विश्व खत्म होगा। तीसरे विश्व युद्ध में इसमें केवल हिंदुस्तान के सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya