Breaking News

उपचुनाव में जीतेंगे सभी यूपी की सभी 10 सीटें : रघुराज सिंह

-विभागीय बैठक करने अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री

अयोध्या। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बाद में पत्रकारों से मुखातिब हुए मंत्री ने विधानसभा उप चुनावों में प्रदेश की सभी 10 सीटें भारी बहुमत से जीतने का दावा किया।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की बाबत मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि सुबह का भूला शाम को आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। कुछ हमारी कमियां थी इस कारण कुछ सीटे हम हार गए। जिसके बाद हम लोगों ने कमियों को दूर किया है। विपक्ष को जो वोट मिला वह मतदाता हमसे गुस्से में था यह उनकी परफॉर्मेंस नहीं है।होने वाले उपचुनाव में दस की दसों सीट बीजेपी जीतेगी।

भदरसा रेप कांड में आरोपियों को सजा दिलाएगी प्रदेश सरकार

भदरसा गैंग रेप मामले पर पूछने पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो तय हुआ है वो मदद हो रही है। इस घिनौने कांड के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। कहा कि सपा और बसपा में अधिकतर बलात्कारी, डकैत, चोर, बदमाश ही पाए जाते हैं। पीड़िता को न्याय मिलेगा। हमारी सरकार न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

तीसरे विश्व युद्ध में केवल सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि वे लोग दैत्यों के वंशज हैं। इसलिए ऐसा हो रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि ईसा और मूसा की लड़ाई में विश्व खत्म होगा। तीसरे विश्व युद्ध में इसमें केवल हिंदुस्तान के सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  समाजसेवी विनोद सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

About Next Khabar Team

Check Also

कार्य स्थल तनाव का होता है मनोशारीरिक दुष्प्रभाव : डा. आलोक मनदर्शन

-इमोशनल इंटेलिजेंस है तनाव प्रबन्धन में कारगर अयोध्या। स्ट्रेस या तनाव जीवन का अभिन्न अंग …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.