हम करें राष्ट्र आराधना.. नामक नाट्य रुपान्तरण का आयोजन 20 जून को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका का होगा प्रस्तुतिकरण

अयोध्या। भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर उत्तिष्ठ भारत संस्थान की ओर से‘ हम करें राष्ट्र आराधना… नामक नाट्य रुपान्तरण का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 जून को अयोध्या धाम स्थित रामकथा पार्क में सायंकाल 06 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नाट्य रुपान्तरण क्रिएटिव्हिटीज नागपुर की ओर से लगभग 50 कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।

इस नाट्य रुपान्तरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका आजादी के पूर्व व आजादी के बाद पर की भूमिका का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। आज लोग इस सवाल को जानने की इच्छा व्यक्त करते हैं कि आरएसएस ने देश को आजाद कराने के लिए क्या किया। कुछ लोग आरएसएस पर तमाम आरोप भी लगाते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को इसका उत्तर देने का प्रयास किया गया है। अयोध्या के बाद यह कार्यक्रम 22 जून को प्रतापगढ़ में आयोजित किया जाना है। इसके बाद इसकी प्रस्तुति प्रदेश के अन्य शहरों में भी किया जाएगा। उक्त जानकारी उत्तिष्ठ भारत संस्थान अयोध्या के संयोजक सूर्य प्रकाश पाण्डेय व महानगर कार्यवाह देवेन्द्र ने कोआपरेटिव बैंक सिविल लाइन्स के सभागार में प्रेस वार्ता में दी।

इसे भी पढ़े  सावन झूला मेला : रामनगरी में अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर नजर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya